जरुरी जानकारी | सोने में 418 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी आने के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 418 रुपये की तेजी के साथ 52,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी आने के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 418 रुपये की तेजी के साथ 52,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,545 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

चांदी को भी भारी लिवाली का समर्थन मिला और इसकी कीमत 2,246 रुपये की तेजी के साथ 72,793 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई जो विगत कारोबारी सत्र में 70,547 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी आने के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 418 रुपये की तेजी आई, हालांकि रुपये में लाभ दर्ज होने से सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।’’

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथाडॉलर के कमजोर होने से मंगलवार को रुपये में 73 पैसे का उछाल आया।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव लाभ दर्शाता 1,988 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था जबकि चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 28.77 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।

पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में गिरावट के कारण सोने में लाभ जारी रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच कौन रहा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम मारेगी बाजी या श्रीलंका करेगी फाइनल का टिकट पक्का? मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? सेमीफाइनल से पहले जानें पिच का मिजाज