एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नये मामले , दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,53,202 हो गयी है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

देश की खबरें | तेलंगाना में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नये मामले , दो की मौत

हैदराबाद, 17 अगस्त तेलंगाना में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,53,202 हो गयी है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन के अनुसार दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,847 हो गयी है ।

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे जारी इस बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक 84 नये मामले वृहद हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र से आये जबकि करीमनगर में 54 एवं नलगोंडा जिलों में 29 नये मरीजों का पता चला।

सरकार के अनुसार पिछले 24 घंटे में 569 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जो सामने आये नये मामलों से अधिक हैं। अबतक राज्य में 6,42,416 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में 6,939 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 87,230 नमूनों की जांच की गयी और अबतक 2,35,66,170 कोविड जांच की जा चुकी है।

इसमें कहा गया है कि तेलंगाना में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.34 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 0.58 फीसद है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).