एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आये, एक और मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1072 हो गयी जबकि संक्रमण के 41 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 118692 हो गयी।

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आये, एक और मरीज की मौत

रांची, एक फरवरी झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1072 हो गयी जबकि संक्रमण के 41 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 118692 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1072 हो गयी। साथ ही राज्य में कोविड-19 के पिछले चौबीस घंटे में 41 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 118692 हो गयी।

झारखंड राज्य के 118692 संक्रमितों में से 117067 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 553 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। वहीं 1072 की मौत हो गई है। आज झारखंड में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। आज जिस मरीज की मृत्यु हुई वह बोकारो का रहने वाला था। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1072 हो गयी।

राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कुल 7905 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 41 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 21, पूर्वी सिंहभूम में आठ और धनबाद के छह लोग शामिल हैं।

इस बीच झारखंड में रविवार को कोविड-19 के खिलाफ चलाये गये टीकाकरण में कुल दो केन्द्रों पर 159 लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के मुकाबले कुल 134 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया जो लक्ष्य का कुल 84 प्रतिशत ही था। जिन लोगों को टीके लगाये गए उनमें एक भी स्वास्थ्यकर्मी में कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आये।

अब तक राज्य में 71185 लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 40855 लोगों को टीका लगाया गया जा चुका है जो लक्ष्य का 57 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).