देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 41 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 41 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 66,246 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईटानगर, नौ अगस्त अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 41 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 66,246 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 296 पर स्थिर है और पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी के कारण किसी अन्य कोविड-19 मरीज की मौत नहीं हुई।
अधिकारी ने कहा कि नये मामलों में से नामसाई में नौ, लेपरदा में छह, कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में पांच, ऊपरी सियांग में चार और पश्चिम कामेंग जिले में तीन मामले दर्ज किए गये।
अरुणाचल प्रदेश में फिलहाल 295 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 65,655 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिसमें मंगलवार को ठीक हुए 68 लोग शामिल हैं।
डॉ.जाम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 12,85,689 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें सोमवार को जांच किये गये 323 नमूने शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

