एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41 नये मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ से अधिक हो गई है। इस दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,467 दर्ज की गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आए

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41 नये मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ से अधिक हो गई है। इस दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,467 दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,917 पर स्थिर है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,245 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है।

देश में अब तक कोविड-19 के 4,49,95,629 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).