विदेश की खबरें | ब्रिटेन में डेल्टा के417एन स्वरूप के 41 मामलों का पता लगाया गया, अतिरिक्त उपाय किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के डेल्टा के417एन स्वरूप के 41 मामलों का पता लगाया है जो अधिक संक्रामक स्वरूप है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि नये डेल्टा स्वरूप की जांच करने के लिए दो सप्ताह तक अतिरिक्त उपाय किये गये हैं।

लंदन, 23 जून इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के डेल्टा के417एन स्वरूप के 41 मामलों का पता लगाया है जो अधिक संक्रामक स्वरूप है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि नये डेल्टा स्वरूप की जांच करने के लिए दो सप्ताह तक अतिरिक्त उपाय किये गये हैं।

जन स्वास्थ्य इंग्लैंड (पीएचई) ने कहा कि के417एन, जिसे डेल्टा प्लस भी कहा जा रहा है, एक अतिरिक्त स्पाइक म्यूटेशन है। ब्रिटेन में इसे डेल्टा वेरिएंट जीनोम की ‘‘कम संख्या’’ में देखा जाता है।

पीएचई में कोविड निदेशक डॉ एंड्रयू ली ने कहा, ‘‘पीएचई ने दो सप्ताह पहले अतिरिक्त नियंत्रण उपायों को लागू किया जहां के417एन (एवाई.1) के साथ डेल्टा स्वरूप के मामलों का पता लगाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड में कुल 41 मामलों की पहचान की गई है। मामलों की जांच से यह सुनिश्चित होगा कि हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया तीव्र और समानुपातिक बनी रहे। हम डेल्टा के अलावा के417एन के प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने के लिए जांच जारी रख रहे हैं।’’

पीएचई ने कहा, ‘‘इस बात का कोई सबूत नहीं है कि के417एन के साथ डेल्टा वायरस को और अधिक गंभीर बनाता है या डेल्टा की तुलना में टीके की प्रभावशीलता को कम करता है।’’ पीएचई ने कहा, ‘‘यह संस्करण कई देशों में मौजूद है और ब्रिटेन में इसके मामले कम है। गत 16 जून तक, इंग्लैंड में 41 पुष्ट मामलों का पता चला है। पहले मामलों को 26 अप्रैल को अनुक्रमित किया गया था।’’

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘जीनोटाइपिंग’ विश्लेषण द्वारा के417एन के साथ डेल्टा का पता लगाया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि तेजी से मामले की पहचान करना है और प्रतिक्रिया करना है।

भारत सरकार ने मंगलवार को कहा था कि भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के कुल 22 मामले सामने आये है जिनमें से 16 महाराष्ट्र से सामने आये है जबकि शेष मध्य प्रदेश और केरल में दर्ज किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू