एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नये मामले दर्ज किये गये जो लगभग पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले है जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.59 प्रतिशत हो गई।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नये मामले सामने आये

नयी दिल्ली, 11 मार्च दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नये मामले दर्ज किये गये जो लगभग पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले है जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.59 प्रतिशत हो गई।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,934 पर पहुंच गई।

इसके अनुसार बृहस्पतिवार को 409 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,439 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी को 585 मामले सामने आये थे जबकि चार जनवरी को 384 मामले दर्ज किये गये थे। इसके बाद 11 जनवरी को 306 मामले और 12 जनवरी को 386 मामले सामने आये थे।

राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है जबकि संक्रमण की दर 0.59 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).