देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 408 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस खतरनाक वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 298 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, पांच सितंबर पुडुचेरी में कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस खतरनाक वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 298 हो गई।

वहीं, इस अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 408 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,566 हो गई।

यह भी पढ़े | आग से धधकते तेल टैंकर को IOC ने श्रीलंकाई तट से दूर हटाया: Indian Coast Guard.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 1,437 नमूनों की जांच के बाद 408 नए मरीज सामने आए हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में 16,566 संक्रमितों में से अब 5,161 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 11,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Testing: कोरोना टेस्टिंग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर की पर्ची के अब कोई भी करा सकता है कोविड-19 की जांच.

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 433 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.8 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 67.05 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि 81,695 नमूनों की जांच अब तक हुई है, जिनमें से 63,545 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू