एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के एम्स मेट्रो स्टेशन पर 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो के एम्स स्टेशन पर शुक्रवार को कथित तौर पर पटरियों पर कूदने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के एम्स मेट्रो स्टेशन पर 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या की

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली मेट्रो के एम्स स्टेशन पर शुक्रवार को कथित तौर पर पटरियों पर कूदने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया गया और शव को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से बिहार निवासी अमित सिंह के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जैसे ही पीड़ित ने कथित तौर पर छलांग लगाई, वह सिर के बल गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और अपराध एवं फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है और दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).