देश की खबरें | 'वाइब्रेंट विलेज 2.0' के तहत उत्तराखंड के 40 गांवों का पुनरोद्धार किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों को 'वाइब्रेंट विलेज 2.0' कार्यक्रम के तहत पुनरोद्धार के लिए चुना गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, 11 जून उत्तराखंड में नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों को 'वाइब्रेंट विलेज 2.0' कार्यक्रम के तहत पुनरोद्धार के लिए चुना गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तराखंड की अपर सचिव और प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि ये गांव उत्तराखंड के तीन जिलों-चंपावत, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर में छह विकास खंडों में स्थित है।

उन्होंने बताया कि केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुरूप इन गांवों के पुनरोद्धार के लिए एक कार्ययोजना बनाई जा रही है जिसके लिए संबंधित जिला प्रशासनों से सुझाव मांगे गए हैं।

पाल ने बताया कि उन्हें चयनित गांवों में आजीविका विकास, आवास, आल वेदर सड़क संपर्क, संचार नेटवर्क, टेलीविजन कनेक्टिविटी, बिजली, खेती, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और स्वयं सेवी समूहों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के प्रस्ताव देने को कहा गया है।

उत्तराखंड की 275 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल के साथ लगती है।

पाल ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में चीन सीमा के पास स्थित 51 गांवों को कार्यक्रम के पहले चरण के तहत चयनित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इन गांवों के लोगों के रहन-सहन के स्तर को उठाने तथा उन्हें अपने मूल स्थानों में रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 186.16 करोड़ रुपये की 184 परियोजनाओं की शुरूआत की गयी थी। पाल ने बताया कि इनमें से 162 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान