तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 58 में सें 40 का पता चला: महाराष्ट्र के गृह मंत्री

मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है।

जमात

मुम्बई, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है और उन्हें पृथक वास में रखा गया है। ये 58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक इस संगठन के 58 सदस्य लापता थे इनमें से कई व्यक्तियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिये थे जिस वजह से उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन पुलिस ने बड़ी कर्मठतापूर्वक हर सूचना पर काम किया और उनमें से 40 को ढूंढ निकाला। उन सभी को पृथक वास में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोरोना वायरस को लेकर उनकी लार का परीक्षण किया जाएगा।’’

मंत्री ने इन 40 लोगों के बारे में कहा, ‘‘वे भारतीय हैं। हमने उन्हें पृथक वास में रहने की जरूरत को लेकर राजी किया है। यदि उनमें कोई लक्षण नहीं नजर आएगा या कोरोना वायरस के परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि नहीं होती तो सरकार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ देगाी।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारी पहले ही ऐसे 156 विदेशियों का पता लगा चुके हें जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा इन सभी के खिलाफ वीजा के दुरूपयोग समेत विभिन्न अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

निजामुद्दीन स्थित मरकज देश में कोविड-19 के अतिप्रभावित क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट