एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 40 नए मामले, चार और लोगों ने दम तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शनिवार को 40 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,16,251 हो गए। इस बीमारी से चार और लोगों की मौत से राज्य में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 1,049 हो गई।

देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 40 नए मामले, चार और लोगों ने दम तोड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, दो जनवरी असम में शनिवार को 40 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,16,251 हो गए। इस बीमारी से चार और लोगों की मौत से राज्य में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 1,049 हो गई।

राज्य सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि शुक्रवार से इस बीमारी के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मृतक संख्या 1,049 हो गई। राज्य में वर्तमान मृत्यु दर 0.48 प्रतिशत है। राज्य में अन्य कारणों से 1,347 कोविड रोगियों की मृत्यु हुई है।

उसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत है। 15,429 जांच होने के बाद 40 नए मामले सामने आए हैं।

शुक्रवार को कोविड-19 से 82 और मरीज ठीक हुए, जिसके बाद राज्य में बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,989 हो गई। राज्य में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में 98 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया कि कुल 2,16,251 कोविड-19 मामलों में से, वर्तमान में 3,213 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 60,14,286 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट दोनों शामिल हैं।

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार की रात को घोषणा की कि वह अब खुद कोविड महामारी के बारे में राज्य का अद्यतन विवरण देना बंद कर देंगे, जो वह 31 मार्च को राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद से रोजाना कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जनजीवन अब वापस कोविड से पहले वाली स्थिति में लौट चुका है।

सरमा ने ट्वीट किया, "270 से अधिक दिनों तक मैंने कोविड-19 अपडेट साझा किया है। संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। जनजीवन कोविड के पहले वाली स्थिति में वापस आ गया है। स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। मैं विशेष विशेष अपडेट को छोड़कर, इस दैनिक अपडेट को जारी करना बंद कर दूंगा।’’

सरमा ने आगे कहा कि उन्होंने बिना किसी विराम के, 270 से अधिक दिनों तक अपडेट को साझा किया है, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).