एजेंसी न्यूज

अरुणाचल प्रदेश में COVID-19 के 40 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 3 हजार 263

अरुणाचल प्रदेश में 17 सुरक्षाकर्मियों समेत 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 3,263 हो गई. उन्होंने बताया कि 69 लोगों को स्वस्थ होने के बाद रविवार को विभिन्न अस्पतालों से छु्ट्टी दे दी गई और इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ कर 2,297 हो गई.

अरुणाचल प्रदेश में COVID-19 के 40 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 3 हजार 263
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

ईटानगर, 24 अगस्त: अरुणाचल प्रदेश में 17 सुरक्षाकर्मियों समेत 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 3,263 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी परिसर क्षेत्र से कोविड-19 (Covid-19) के 11 नए मामले, पश्चिमी सियांग से आठ मामले, चांगलांग से सात मामले, पश्चिमी कामेंग से छह मामले और लेपरदा, अंजॉ, तवांग, ऊपरी सुबनसिरी, तिरप, निम्न सियांग, निम्न सुबनसिरी और पूर्वी सियांग जिले से एक-एक मामले सामने आए हैं.

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि तीन संक्रमितों को छोड़कर बाकी किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं. उन्हें कोविड देखभाल केंद्र भेज दिया गया है. डॉक्टर जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में अर्धसैनिक बल के 17 जवान शामिल हैं. इनमें से छह पश्चिमी सियांग, पांच-पांच राजधानी परिसर क्षेत्र और पश्चिमी कामेंग तथा एक लेपरदा से हैं.

यह भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में COVID-19 के 52 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2 हजार 860

उन्होंने बताया कि 69 लोगों को स्वस्थ होने के बाद रविवार को विभिन्न अस्पतालों से छु्ट्टी दे दी गई और इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ कर 2,297 हो गई. अब 961 संक्रमितों का इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).