देश की खबरें | ईरान में फंसे 40 भारतीय मछुआरे वापस लौटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईरान में फंसे 40 भारतीय मछुआरे बुधवार को वापस लौट आए जो तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
चेन्नई, 15 जुलाई ईरान में फंसे 40 भारतीय मछुआरे बुधवार को वापस लौट आए जो तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
राज्य सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।
मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार ने बयान जारी कर बताया कि ये मछुआरे कन्याकुमारी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं ।
वापस लौटे मछुआरे ईरान में ठेके पर काम करते थे और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद ये लोग वहां फंस गए थे ।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को पाए जाने के बाद सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद.
मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के इस मुद्दे को केंद्र के साथ उठाने के बाद सरकार ने ईरान में फंसे 687 मछुआरों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना के पोत ‘जलाश्व’ को पिछले महीने तैनात किया था, हालांकि, तब यह मछुआरों का समूह वापस नहीं आ सका था ।
जयकुमार ने बताया कि इसके बाद राज्य सरकार ने इन लोगों को वापस लाने के लिए प्रयास किए। उन्होंने बताया कि ये लोग एअर इंडिया के विमान से यहां पहुंचे हैं ।
मंत्री ने बताया कि ये सभी मछुआरे वहां से लौटने के बाद अलग-अलग वाहनों में अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)