उत्तर प्रदेश: चित्रकूट के एक गांव में लगी आग, 40 मकान जल कर राख
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के सुरवल गांव में रविवार देर शाम लगी भीषण आग की चपेट में आकर 40 से ज्यादा मकान जलकर राख हो गए. उन्होंने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया. राजस्व अधिकारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं.
चित्रकूट, 11 मई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट जिले के सुरवल गांव में रविवार देर शाम लगी भीषण आग की चपेट में आकर 40 से ज्यादा मकान जलकर राख हो गए. राजापुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब चन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि "रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी के बीच एक घर में अचानक लगी आग ने 40 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है."
उन्होंने बताया कि "आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया. राजस्व अधिकारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं."
यह भी पढ़ें: पटना के PMCH में लगी आग पर पाया गया काबू, अस्पताल के सभी लोग सुरक्षित
ग्राम प्रधान शब्बीर खान ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब डेढ़ घण्टे बाद दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) के कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे, तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चुका था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

