एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | समयसीमा खत्म होने के दो दिन पहले तक 4.52 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा खत्म होने से दो दिन पहले 29 जुलाई तक 4.52 करोड़ से अधिक रिटर्न भरे जा चुके हैं।

जरुरी जानकारी | समयसीमा खत्म होने के दो दिन पहले तक 4.52 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

नयी दिल्ली, 30 जुलाई वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा खत्म होने से दो दिन पहले 29 जुलाई तक 4.52 करोड़ से अधिक रिटर्न भरे जा चुके हैं।

आयकर विभाग ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए करदाताओं से निर्धारित तिथि से पहले आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का अनुरोध किया।

विभाग के इस संदेश में कहा गया है कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 29 जुलाई तक 4.52 करोड़ आईटीआर दाखिल हुए हैं। अकेले 29 जुलाई की तारीख को 43 लाख से अधिक रिर्टन दाखिल किए गए।

आयकर विभाग ने कहा, ‘‘आशा है कि आपने भी रिटर्न दाखिल कर दिया होगा, यदि नहीं किया तो कर दीजिए। आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर दाखिल करने की तय समयसीमा 31 जुलाई 2022 है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़े मुद्दों का तुरंत समाधान किया जा रहा है और करदाताओं की ओर से आने वाली हरेक शंका एवं सवाल का जवाब दिया जा रहा है।

आयकर रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की सोशल मीडिया मंचों पर की जा रही मांग के बारे में पूछे जाने पर इस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल विभाग इसके बारे में नहीं सोच रहा है।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई थी। इस दौरान कुल 5.89 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).