एजेंसी न्यूज

Earthquake hits Gujarat: गुजरात के कच्छ में 4.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी

Earthquake hits Gujarat: गुजरात के कच्छ में 4.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
Earthquake (Photo Credit : Twitter)

अहमदाबाद, 30 जनवरी गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. गांधीनगर स्थित आईएसआर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि सुबह छह बजकर 38 मिनट पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में दुधई गांव से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था. यह भी पढ़ें: हमीरपुर में दूषित जल पीने से बीमार पड़ने वालों की संख्या 535 हुई, मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

आईएसआर ने कहा कि इससे पहले, सुबह पांच बजकर 18 मिनट पर 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र जिले में खावड़ा गांव से 23 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था.

अहमदाबाद से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कच्छ बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे, भूकंप से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).