देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 3,996 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,996 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,43,117 हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 11 सितम्बर ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,996 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,43,117 हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे अधिक 3,991 नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | बिहार: RJD नेता लालू यादव के जेल से पत्र लिखने पर CM नीतीश कुमार के मंत्री ने उठाए सवाल.

उन्होंने बताया कि 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या भी बढ़कर 605 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 2,359 मामले पृथक-केन्द्रों में सामने आए। वहीं अन्य 1,637 लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Meets Bhagat Singh Koshyari: रामदास अठावले ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कंगना रानौत को मुआवजा दिलाने की मांग की.

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 34,458 लोगों का इलाज जारी है और 1,08,001 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के 23.23 लाख नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू