एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 390 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के दौरान 390 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,030 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 390 नये मामले

रायपुर, नौ मार्च छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के दौरान 390 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,030 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 219 लोगों ने घरों में पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस के पांच मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के जो नये मामले सामने आये, उनमें रायपुर जिले से 161, दुर्ग से 69, राजनांदगांव से 14, बालोद से दो, बेमेतरा से चार, धमतरी से सात, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से एक, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से आठ, कोरबा से सात, जांजगीर—चांपा से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 19, कोरिया से 13, सूरजपुर से 40, जशपुर से सात, बस्तर से एक, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से तीन, कांकेर से एक, बीजापुर से दो तथा अन्य राज्य से मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,15,030 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 3,08,143 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 3023 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 3864 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 56,391 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 810 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).