एजेंसी न्यूज

चीन में कोरोना वायरस के 39 नए मामले

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चीन में कोरोना वायरस के 39 नए मामले

बीजिंग, 24 मई चीन में कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 36 मामले ऐसे हैं जिनमें मरीजों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। नए मामलों में से अधिकांश हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि संक्रमण के शेष तीन मामलों में से एक मामला स्थानीय स्तर पर संक्रमण का है और दो लोग बाहर से आए हैं।

आयोग के अनुसार संक्रमण का एक मामला जिलिन प्रांत से है, वहीं बाहर से जो दो रोगी आए हैं उनमें एक शंघाई और दूसरा ग्वांगदोंग प्रांत से है।

एनएचसी ने बताया कि जिन 36 नये मामलों में रोगियों में संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, उनमें 30 हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से हैं।

आयोग ने कहा कि देश में कुल 371 ऐसे रोगी पृथक-वास में हैं जिनमें लक्षण नहीं हैं। इनमें से 297 हुबेई प्रांत में हैं।

चीन में शनिवार को कोविड-19 के मामले 82,974 हो गए और देश में इस महामारी से अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).