देश की खबरें | देश में कोविड-19 के के 38,667 नए मामले, 478 और मरीजों की मृत्यु
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 14 अगस्त देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।
मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 48वें दिन रोजाना के मामले 50,000 से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,673 (कुल संक्रमितों का 1.21 प्रतिशत) हो गई है जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 2,446 की बढ़ोत्तरी हुई है।
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 22,29,798 नमूनों की जांच हुई, इसी के साथ देश में कोरोना वायरस की पहचान के लिए अब तक हुई जांच की संख्या 49,17,00,577 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,38,088 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 478 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 158 की मौत महाराष्ट्र में और 114 की केरल में हुई है। अब तक इस महामारी से 4,30,732 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,34, 730 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,933 की कर्नाटक में, 34,462 की तमिलनाडु में, 25,068 की दिल्ली में, 22,782 की उत्तर प्रदेश में, 18,394 की केरल में और 18,276 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

