देश की खबरें | हिमाचल के पोंग वन्यजीव अभयारण्य में 381 और प्रवासी पक्षी मृत मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पोंग वन्यजीव अभयारण्य में बृहस्पतिवार को 381 और प्रवासी पक्षी मृत मिले जिसके बाद मृत पक्षियों की संख्या बढ़कर 3,409 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, सात जनवरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पोंग वन्यजीव अभयारण्य में बृहस्पतिवार को 381 और प्रवासी पक्षी मृत मिले जिसके बाद मृत पक्षियों की संख्या बढ़कर 3,409 हो गई है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पोंग नम भूमि क्षेत्र के आसपास पिछले कुछ दिनों में 64 कौवे भी मृत पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में कई कौवे मृत पाए गए और उनके नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

माना जा रहा है कि पक्षियों की मौत एच5एन1 एवियन इंफ्लूएंजा के प्रकोप के कारण हुई है, जो एक प्रकार का बर्ड फ्लू है।

मुख्य वन्यजीव संरक्षक अर्चना शर्मा ने कहा कि देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों की एक टीम स्थिति का आकलन करने और प्रकोप को रोकने के लिए पोंग का दौरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मृत पक्षियों के संग्रह और सुरक्षित निपटान के लिए अभयारण्य क्षेत्र के नौ हिस्सों में 10 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें काम कर रही हैं। निगरानी अभियान के लिए 55 लोगों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, नगरोटा सुरियन में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है ।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को धर्मशाला में वन्यजीव, पशुपालन, स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

शुभांशि अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड