जरुरी जानकारी | कोयला लॉजिस्टिक योजना के तहत प्राथमिकता वाली 38 रेल परियोजनाएं चिह्नित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने कोयला लॉजिस्टिक योजना के अंतर्गत प्राथमिकता वाली 38 रेल परियोजनाओं की पहचान की है। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं पर रेल मंत्रालय के साथ करीबी समन्वय से तेजी से काम किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त सरकार ने कोयला लॉजिस्टिक योजना के अंतर्गत प्राथमिकता वाली 38 रेल परियोजनाओं की पहचान की है। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं पर रेल मंत्रालय के साथ करीबी समन्वय से तेजी से काम किया जाएगा।

ये परियोजनाएं रेल संपर्क में सुधार, समय पर कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने और लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिससे देश भर में कोयला परिवहन की समग्र दक्षता बढ़ेगी।

बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं में से सरकार ने हाल ही में ओडिशा में दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं सरडेगा-भालुमुडा डबल लाइन और बरगढ़ रोड-नवापारा रोड सिंगल लाइन को मंजूरी दी है।

आईबी घाटी और मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के विभिन्न कोयला ब्लॉकों से होकर गुजरने वाली 37.24 किलोमीटर लंबी सरदेगा-भालुमुडा नई डबल लाइन, कोल इंडिया की इकाई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड और कई निजी कंपनियों द्वारा संचालित खदानों से कोयले की निकासी में मदद करेगी।

यह परियोजना रणनीतिक है क्योंकि यह सरडेगा से देश के उत्तरी भाग में स्थित बिजली संयंत्रों तक परिवहन दूरी को कम करती है, जिससे दक्षता बढ़ेगी।

इसी प्रकार, 138.32 किलोमीटर लंबी बरगढ़ रोड-नवापारा रोड नई सिंगल लाइन, तालचेर कोलफील्ड से कोयला निकासी में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी, जिससे नागपुर और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए एक सीधा और छोटा मार्ग उपलब्ध होगा।

इस परियोजना से लॉजिस्टिक लागत में काफी कमी आने तथा तालचेर क्षेत्र से कोयला परिवहन की समग्र दक्षता में सुधार होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान