एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | संवदेनशील सैन्य तकनीक चीन को देने के मामले में एक चीनी-अमेरिकी को 38 महीने की कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति को सेना की संवदेनशील तकनीक चीन को देने के आरोप में बुधवार को 38 महीने की कैद की सजा सुनाई गई। न्याय विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विदेश की खबरें | संवदेनशील सैन्य तकनीक चीन को देने के मामले में एक चीनी-अमेरिकी को 38 महीने की कैद

वाशिंगटन, 19 नवम्बर चीनी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति को सेना की संवदेनशील तकनीक चीन को देने के आरोप में बुधवार को 38 महीने की कैद की सजा सुनाई गई। न्याय विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

न्याय विभाग ने बताया कि वाई सुन (49) टक्सन में पिछले 10 साल से ‘रेथियॉन मिसाइल एंड डिफेंस’ के साथ बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर काम कर रहा था। इस मामले में उसने पहले ही अपना दोष स्वीकार कर लिया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus: वायरस के स्रोत की खोज में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत.

‘रेथियॉन मिसाइल एंड डिफेंस’ अमेरिकी सेना के इस्तेमाल के लिए मिसाइल प्रणाली को विकसित करती है और उसका निर्माण करती है।

संघीय अभियोजकों के अनुसार सुन ने दिसम्बर 2018 से दिसम्बर 2019 के बीच चीन की निजी यात्रा की और इस दौरान उन्होंने यह संवेदनशील जानकारी वहां पहुंचाई।

यह भी पढ़े | अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में स्पीकर के लिए पेलोसी फिर नामित.

सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी. डेमर्स ने कहा, ‘‘ सुन एक कुशल इंजीनियर है और भरोसे के साथ उसे संवेदनशील मिसाइल तकनीक से जुड़ी जानकारी सौंपी गई थी और उसे अच्छे से पता था कि वह उसे कानूनी तौर पर दुश्मन को नहीं सौंप सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन फिर भी उसने ये जानकारी चीन को दी।’’

निहारिका रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).