चेन्नई से पांच दिन की जलयात्रा कर 38 मछुआरे ओडिशा पहुंचे
ये लोग एक मछली व्यापारी के पास काम करने के लिए चेन्नई गए थे, लेकिन राष्ट्रव्यापी बंद के बाद वे वहां फंस गए।
बेहरामपुर (ओडिशा), 26 अप्रैल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए बंद के बाद तमिलनाडु में फंसे 38 मछुआरों ने ओडिशा के अपने गृह नगर पहुंचने के लिए एक नौका से पांच दिन की समुद्र की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने करीब 600 समुद्री मील का सफर तय किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
ये लोग एक मछली व्यापारी के पास काम करने के लिए चेन्नई गए थे, लेकिन राष्ट्रव्यापी बंद के बाद वे वहां फंस गए।
एक मछुआरे ने बताया, "हमने दो इंजन वाली लकड़ी की एक नौका खरीदी और 20 अप्रैल को चेन्नई से रवाना हो गए। पांच दिन लंबी यात्रा के बाद, हम शनिवार शाम गंजाम पहुंचे।"
यह पूछे जाने पर कि वे बंद के दौरान चेन्नई छोड़ने पर मजबूर क्यों हुए, एक अन्य मछुआरे ने कहा, " आप जानते हैं कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उसके अलावा, कुछ दिनों बाद हमारे पास खाने को कुछ नहीं होता। इन परिस्थितियों के कारण हम जोखिम लेने को मजबूर हुए।"
38 मछुआरे गंजाम के चिकिती के पास पातिसोनापुर तट पर पहुंचे।
चिकिती के तहसीलदार हरप्रसाद भोई ने बताया कि उन सभी को स्थानीय पुलिस थाने में भोजन दिया गया और उसके बाद 14 दिन के लिए एक केंद्र में पृथक-वास में रखा गया है।
जिला कलेक्टर विजय अमृत कुलांगे ने बताया कि सभी 38 मछुआरे के नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

