एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 37,975 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 91.77 लाख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 37,975 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 91.77 लाख
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवम्बर देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल 91,77,840 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई। इन 480 लोगों में से 121 लोग राष्ट्रीय राजधानी के हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: Shiv Sena MLA प्रताप सरनाईक के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी.

इसमें कहा गया है कि देश में लगातार 14 दिन से उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,38,667 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 86,04,955 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर 93.76 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | ओडिशा में हड़ताल करने पर सरकारी कर्मचारियों को जेल भेजने के प्रावधान वाले विधेयक पारित.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 23 नवम्बर तक कुल 13.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,99,545 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में से जिन 480 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली के 121, पश्चिम बंगाल के 47, महाराष्ट्र के 30, हरियाणा के 28, कर्नाटक के 24, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के 23-23 और केरल के 22 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,34,218 लोगों की मौत वायरस से हुई है। इनमें से महाराष्ट्र के 46,653, कर्नाटक के 11,678 , तमिलनाडु के 11,622, दिल्ली के 8,512, पश्चिम बंगाल के 8,072, उत्तर प्रदेश के 7,582, आंध्र प्रदेश के 6,948,पंजाब के 4,631 और गुजरात के 3,876 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई , उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).