जरुरी जानकारी | भारत में 37 प्रतिशत महिलायें कभी सोना नहीं खरीदतीं लेकिन इच्छा रखती हैं: गोल्ड काउंसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 37 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कभी भी सोने के आभूषण नहीं खरीदे लेकिन उनकी यह तमन्ना रहती है कि भविष्य में वह जरूर सोना अथवा सोने के आभूषण खरीदेंगी।

मुंबई, 27 मई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 37 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कभी भी सोने के आभूषण नहीं खरीदे लेकिन उनकी यह तमन्ना रहती है कि भविष्य में वह जरूर सोना अथवा सोने के आभूषण खरीदेंगी।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से ज्यादातर संभावित खरीदार देश के ग्रामीण इलाकों से हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘करीब 37 प्रतिशत भारतीय महिलायें सोने की संभावित खरीदार हैं और स्वर्ण उद्योग के लिये यह एक बड़ा लक्ष्य बन सकता है। इन जवाब देने वालों में 44 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं जबकि 30 प्रतिशत महिलायें शहरी क्षेत्रों से हैं। यह खुदरा आभूषण कारोबार करने वालों के लिये उल्लेखनीय संभावनायें पैदा करती है।’’

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

डब्ल्यूजीसी की ‘‘रिटेल गोल्ड इनसाइट: इंडिया ज्वैलरी’’ रिपोर्ट में यह परिणाम सामने आया है। यह सर्वेक्षण वैश्विक शोध एजेंसी हॉल एण्ड पार्टनर्स के साथ मिलकर किया गया है। इसमें 6,000 से अधिक 18 से 65 आयु वर्ग के लोगों के साथ बातचीत की गई। न केवल भारत में बल्कि चीन और अमेरिका में भी ग्राहकों के साथ बातचीत की गई।

भारतीय महिलायें सामान्य तौर पर सोना खरीदती हैं। यह उनकी पसंद है, यह टिकाऊ है और एक बेहतर वित्तीय निवेश के साथ ही पारिवारिक विरासत और सामाजिक रूप से स्वीकार्य उत्पाद है। इसमें खरीद- बिक्री का अनुभव भी बेहतर रहता है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

सर्वेक्षण में हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि यह पीली धातु मौजूदा समय में युवतियों की मान- सम्मान और फैशन जरूरतों पर खरी नहीं उतरतीं हैं। सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि 18 से 24 साल की 33 प्रतिशत युवा महिलायें समय सम पर सोने के आभूषण खरीदती रहती हैं। भविष्य में उनकी इस खरीदारी की इच्छा भी कमजोर है खासतौर से शहरी क्षेत्र की महिलायें ज्यादा नहीं सोचतीं हैं।

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि युवा महिलायें सोने के आभूषणों को लेकर ज्यादा संवेदनशील नहीं हैं और यह स्वर्ण उद्योग के लिये भविष्य में संभावित खतरा बन सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड