देश की खबरें | झारखंड में कोरोना वायरस से 37 की मौत, 1345 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 और लोगों की मौत हो गई और कोविड-19 के 1345 नये मामले सामने आये।
रांची, 24 मई झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 और लोगों की मौत हो गई और कोविड-19 के 1345 नये मामले सामने आये।
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4838 पहुंच गयी है जबकि कुल मामले 330417 हो गए हैं।
राज्य में 306080 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, वहीं 19499 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न
अस्पतालों में जारी है।
पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 41251 नमूनों की जांच की गयी।
इस अवधि के दौरान रांची में 159 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 172 और धनबाद में 94 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।
इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि पूर्वी सिंहभूम में नौ और बोकारो एवं हजारीबाग में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

