कोरोना का कहर: पुणे में कोविड-19 के 369 नए मामले दर्ज, 10 लोगों की जान भी गई
महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस के 369 नए मामले सामने आए, जिससे पुणे जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 7,012 पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस के 369 नए मामले सामने आए, जिससे पुणे जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 7,012 पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. आज दिन भर में जिले में कोविड-19 के कारण दस लोगों की मौत हो गई, जिससे जिले में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 310 पहुंच गई. अधिकारी ने बताया कि कुल 369 नए मामले में से 320 मामले पुणे शहर में सामने आए हैं, जिसके बाद पिंपरी चिंचवाड़ में 31 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 नए मामले सामने आए हैं.
उन्होंने बताया, ‘‘पुणे शहर में अब तक कोविड-19 के 5,927 मामले सामने आ चुके हैं, पिंपरी चिंचवाड़ में 467 और ग्रामीण क्षेत्रों में 618 मामले सामने आ चुके हैं. बता दें कि कोरोना महामारी को लेकर मुंबई के बाद पुणे सब्सेस प्रभावित हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Petrol Price Today, March 21, 2026: दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर, लेकिन प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में लगी आग; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 21, 2026: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 1 किलो चांदी का भाव? देखें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 21, 2026: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें आज की रेट लिस्ट
\