एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण की दर 0.59 फीसदी पर रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण की दर 0.59 फीसदी पर रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

रविवार को लगातार चौथे दिन रोजाना 400 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए थे। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 419 जबकि रविवार को 407 नए मामले दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 10,944 तक पहुंच गई।

इसके मुताबिक, इसी अवधि में सामने आए संक्रमण के नए मामलों के बाद दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,44,064 हो गई। वहीं, अब तक करीब 6.30 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में 2,321 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसके मुताबिक, शहर में रविवार को 62,272 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में फिलहाल 1,342 मरीज गृह पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).