एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,640 नए मामले, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,640 नए मामले मिले और तीन मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,640 नए मामले, तीन की मौत

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,640 नए मामले मिले और तीन मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बुलेटिन में कहा, इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 79,76,114 हो गयी, जबकि अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 1,47,925 तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,957 मामले मिले थे और सात मरीज़ों की मौत हो गई थी।

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,265 मामले दर्ज किए गए और एक मरीज़ की मौत हुई।

बुलेटिन के मुताबिक, अहमदनगर और कोल्हापुर जिले में एक-एक मौत दर्ज़ की गई है। राज्य में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत दर्ज़ की गयी।

विभाग ने बताया, इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में 4,432 मरीज़ संक्रमण से उबर चुके हैं,जिससे राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके मरीज़ों की संख्या बढ़कर 78,03,249 हो गई है। राज्य में मरीज़ों के ठीक होने की दर 97.83 दर्ज़ की गई है।

बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 24,940 उपचाराधीन मामले मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).