देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 364 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 364 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,382 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 119 हो गई।
ईटानगर, चार जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 364 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,382 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 119 हो गई।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया कि चांगलांग जिले के 41 वर्षीय एक व्यक्ति की ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट में कोविड समर्पित अस्पताल (डीसीएच) में बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
जम्पा ने बताया कि नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 58, तवांग में 50, लोहित में 44, लोअर सुबनसिरी में 32, वेस्ट कामेंग में 30, नामसाई में 24, ईस्ट कामेंग में 21, चांगलांग में 17, अपर सुबनसिरी में 15, लोअर दिबांग वैली में 14 , अंजॉ तथा लेपारादा में 10-10, ईस्ट सियांग में सात, पापुमपरे में पांच, कामले तथा अपर सियांग में चार-चार, तिरप, लोअर सिंयाग तथा क्रा दादी में तीन-तीन, कुरुंग कुमे, पक्के-केसांग, शी-योमी तथा वेस्ट सियांग में दो-दो और सियांग तथा लोंगदिंग जिले में एक-एक नया मामला सामने आया।
अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 356 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, सात आरटी-पीसीआर और एक ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये।
जम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 3,843 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। वहीं, 337 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24,420 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 86.04 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.24 प्रतिशत है।
डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,07,591 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।
इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 3,59,154 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

