एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए, 15 फरवरी के बाद सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए जो 15 फरवरी के बाद सबसे कम संख्या है। वहीं राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 37 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए, 15 फरवरी के बाद सबसे कम

मुंबई, छह सितंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए जो 15 फरवरी के बाद सबसे कम संख्या है। वहीं राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 37 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आए मामलों को मिलाकर अब तक राज्य में 64,89,800 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,37,811 मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि आठ मार्च के बाद कोविड-19 से सबसे कम दैनिक मौत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नए मामलों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रही। गत 24 घंटों के दौरान 5,988 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 63,00,755 मरीज महामारी से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 47,695 मरीज उपचाराधीन हैं।उन्होंने बताया कि सोमवार से पहले 15 फरवरी को सबसे कम 3,365 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसी प्रकार,इससे पहले आठ मार्च को 22 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस समय 3,03,169 लोग गृह पृथकवास में है जबकि 1,963 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.09 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 1,45,457 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 5,49,99,475 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सबसे अधिक 805 नए मामले अहमदनगर जिले में आए जबकि पुणे जिले में 416 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मुंबई में सबसे अधिक पांच लोगों की मौत गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण से हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).