देश की खबरें | ओडिशा में 3,600 छात्रों ने दी जेईई मेन परीक्षा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, एक सितंबर ओडिशा में कोविड-19 से सुरक्षा के कड़े नियमों के बीच मंगलवार को 3,600 छात्रों ने मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में भाग लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.

राज्य के सात जिलों में फैले 26 विभिन्न केंद्रों पर छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई।

पहली पाली में सुबह नौ बजे से मध्याह्न तक, और दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से छह बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।

यह भी पढ़े | मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने कहा कि परीक्षा छह सितंबर तक चलेगी और राज्य में 38,236 छात्र परीक्षा देंगे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, “इस चुनौतीपूर्ण समय में जेईई मेन 2020 की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं। भगवान करे आप सभी को सफलता मिले।”

ओडिशा में भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, ढेंकनाल, बालासोर, बरहामपुर और संबलपुर में 26 परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने परीक्षा दी।

परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले सभी छात्रों का तापमान मापा गया और छात्रों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखना पड़ा।

राज्य सरकार ने छात्रों और अभिभावकों के आवागमन के लिए बसों और रहने की पर्याप्त व्यवस्था की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)