एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 360 नए मामले आए, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 360 नए मामले आए और चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 28 दिसंबर, 2021 के बाद पहली बार संक्रमण दर घटकर एक फीसदी के नीचे आ गयी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 360 नए मामले आए, चार लोगों की मौत

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 360 नए मामले आए और चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 28 दिसंबर, 2021 के बाद पहली बार संक्रमण दर घटकर एक फीसदी के नीचे आ गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा जारी किया। उसके अनुसार, जो 360 नये मामले हैं, उनमें से 86 पिछले हफ्तों के हैं और रविवार को आईसीएमआर पोर्टल पर जोड़े गये।

विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 706 रोगी संक्रमणमुक्त हुए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,56,5117 हो गई है, जबकि 26,105 लोगों की जान जा चुकी है।

रविवार को 570 नये मामले सामने आये थे, चार लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.04 प्रतिशत थी।

दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आए थे। शहर में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 फीसदी दर्ज की गई थी, जो महामारी की मौजूदा लहर में सर्वाधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).