देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 360 नये मामले सामने आये, एक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 360 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,70,316 हो गयी है । इसके साथ ही राज्य में 360 मरीज संक्रमण मुक्त हुये जबकि एक मरीज की मौत हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
अहमदाबाद, एक मार्च गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 360 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,70,316 हो गयी है । इसके साथ ही राज्य में 360 मरीज संक्रमण मुक्त हुये जबकि एक मरीज की मौत हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
विभाग ने बताया कि अहमदाबाद में एक मरीज की मौत के साथ ही प्रदेश में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4,411 हो गयी है, जबकि प्रदेश में अब तक 2,63,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।
विभाग ने बताया कि राज्य में 2,429 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 35 वेंटिलेटर पर हैं ।
राज्य में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण निजी एवं सरकारी अस्पतालों में शुरू हुआ। इस दौरान 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीका लगाया जाएगा।
विभाग के अनुसार पहले दिन इन दोनों समूहों से 61,254 लोगों को टीके लगाए गए ।
संघशासित प्रदेश दमन, दीव एवं दादरा नागर हवेली में सोमवार को संक्रमितों की संख्या और संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह क्रमश: 3,378 एवं 3,372 पर कायम है ।
यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

