देश की खबरें | 360 ग्राम नशीली गोलियां बरामद की गयीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में सदर थानाक्षेत्र के किनाना गांव में पुलिस ने एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके पास से 360 ग्राम नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।

जींद (हरियाणा), 10 दिसंबर हरियाणा के जींद में सदर थानाक्षेत्र के किनाना गांव में पुलिस ने एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके पास से 360 ग्राम नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।

थाना के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गांव में दवा दुकानदार दीपक के नशीली दवाइयों का धंधा करने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि वह ग्राहक के इंतजार में था और उसके हाथ में एक थैली थी जिसमें प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं और उसका वजन 360 ग्राम पाया गया।

उन्होंने कहा कि नशीली गोलियों से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर दीपक उन्हें दिखाने में नाकाम रहा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने शर्मा नगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 156 ग्राम गांजा बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\