एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, वहीं संक्रमण दर घटकर 0.05 प्रतिशत पर आ गयी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 18 अगस्त दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, वहीं संक्रमण दर घटकर 0.05 प्रतिशत पर आ गयी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि चार और मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 25,077 हो गई है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए थे और चार मरीजों की मौत हो गई थी,वहीं संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले 14,37,192, हो गए हैं,जिनमें से 14,11,688 लोग ठीक हो चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 नए मामले आए और मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। सोमवार को भी संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत थी।

ताजा बुलेटिन के अनुसार 427 मरीज उपचाराधीन हैं,जो एक दिन पहले 471 थे। अस्पतालों में 12,057 बिस्तरों में से 247 बिस्तर भरे हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 16जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक, टीके की 1,18,17,243 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं। तकरीबन 33,55,027 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).