राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले आए सामने
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 36 नये मामले सामने आए, जिनमें जयपुर में नौ, झालावाड़ में नौ, टोंक में छह, कोटा में चार और जैसलमेर एवं भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है।
जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या सोमवार सुबह बढ़कर 2,221 हो गयी।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 36 नये मामले सामने आए, जिनमें जयपुर में नौ, झालावाड़ में नौ, टोंक में छह, कोटा में चार और जैसलमेर एवं भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 41 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).