देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 3594 नए मामले, संक्रमण से 14 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 3594 नए मामले सामने आए, जो इस वर्ष सर्वाधिक है। साथ ही महानगर में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 11,050 हो चुकी है। यह जानकारी महानगर के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 3594 नए मामले सामने आए, जो इस वर्ष सर्वाधिक है। साथ ही महानगर में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 11,050 हो चुकी है। यह जानकारी महानगर के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण की दर 4.11 प्रतिशत हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह 3.57 थी।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2790 मामले आए, जबकि बुधवार को 1819 मामले दर्ज किए गए थे। बुधवार को संक्रमण की दर 2.71 फीसदी थी।
बुलेटिन के अनुसार, महानगर में शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 6,68,814 हो गई। अभी तक 6.45 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 11,050 हो गई है।
बुलेटिन के मुताबिक, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 11,994 हो गई है जबकि एक दिन पहले यह संख्या 10,498 थी।
बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 87,505 जांच की गई, जिसमें 54,898 आरटी-पीसीआर जांच और 32,607 रैपिड एंटीजन जांच शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

