देश की खबरें | बुधवार शाम पांच बजे तक 354 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया गया:पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत भर के हवाई अड्डों पर बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे के बीच 354 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया गया। विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई भारत भर के हवाई अड्डों पर बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे के बीच 354 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया गया। विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी।

देश में दो महीने के अंतराल के बाद सोमवार को घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बहाल हुई थीं। सोमवार को देश में करीब 428 विमानों ने उड़ान भरी थी जबकि मंगलवार को 445 उड़ानों का परिचालन किया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले नोवेल कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के बीच देश में 25 मार्च से 24 मई तक सभी निर्धारित घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित थीं।

पुरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ भारत में घरेलू यात्री उड़ानें बहाल होने के तीसरे दिन 354 विमान रवाना हुए और 288 विमान विभिन्न हवाईअड्डों पर उतरे जिनमें 47,917 लोगों ने यात्रा की।सं‍ख्या लगातार बढ़ रही है।’’

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

देश में पश्चिम बंगाल के विमानपत्तन को छोड़कर सभी हवाईअड्डों से घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति है।

पिछले दिनों तूफान अम्फान से प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल ने सोमवार से घरेलू उड़ानों की बहाली का विरोध किया था।

केंद्र सरकार ने रविवार रात को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे कुछ अन्य राज्यों ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उड़ानों की बहाली पर विरोध जताया था।

केंद्र सरकार ने रविवार रात को कहा था कि इन राज्यों के हवाईअड्डों पर सोमवार से अपेक्षाकृत कम संख्या में उड़ानों का परिचालन होगा।

इस कारण से आखिरी समय में सैकड़ों उड़ानें निरस्त कर दी गयीं और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

सोमवार को करीब 630 घरेलू उड़ानों को निरस्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट