ताजा खबरें | कांगड़ा में धगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से 35,000 किसान लाभान्वित होंगेः सुक्खू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कांगड़ा जिले के धगवार में एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखी जिसकी उत्पादन क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) होगी।

शिमला, 23 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कांगड़ा जिले के धगवार में एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखी जिसकी उत्पादन क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संयंत्र की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 1.50 एलएलपीडी है जिसे भविष्य में तीन एलएलपीडी तक बढ़ाया जा सकता है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

धगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र चालू होने से कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। इससे 35,000 से अधिक दूध उत्पादकों को लाभ होगा।

सुक्खू ने कहा, ‘‘दूध उत्पादकों की आय बढ़ाने के अलावा यह संयंत्र दूध संग्रह, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण में रोजगार के अवसर पैदा करेगा। यह परिवहन, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और रखरखाव सेवाओं में अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र के निर्माण के लिए पूरा धन राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। इस संयंत्र के फरवरी, 2026 तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

सुखू ने कहा कि दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र चालू होने के बाद किसानों को रोजाना 40 लाख रुपये का भुगतान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दूध की दरों में वृद्धि के बाद मिल्कफेड की दैनिक खरीद 1,40,000 लीटर से बढ़कर 2,10,000 लीटर हो गई है। संयंत्र में रोजाना 1.50 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण होने से दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोजरेला चीज जैसे डेयरी उत्पाद तैयार होंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिले के दत्तनगर में स्थित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता 20,000 लीटर से बढ़ाकर 70,000 लीटर प्रतिदिन कर दी गई है। इस पर 25.67 करोड़ रुपये की लागत आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड