देश की खबरें | उप्र में बाढ़ जनित हादसों में अब तक 35 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बाढ़ जनित हादसों में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 जिलों के 569 गांवों की लगभग एक लाख 60 हजार की आबादी इससे प्रभावित है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, दो सितम्बर उत्तर प्रदेश में बाढ़ जनित हादसों में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 जिलों के 569 गांवों की लगभग एक लाख 60 हजार की आबादी इससे प्रभावित है।

प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बुधवार को बताया कि राज्य में इस साल बाढ़ जनित हादसों में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 14 मौतें बहराइच जिले में हुई हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 9860 नए केस, 113 की मौत: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके अलावा लखीमपुर खीरी में छह, बलरामपुर में चार, बाराबंकी तथा संत कबीर नगर में तीन-तीन और अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, शाहजहांपुर तथा सीतापुर में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

गोयल ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ की वजह से अब तक 8,70,000 लोग प्रभावित हो चुके हैं लेकिन मौजूदा वक्त में यह संख्या घटकर 1,60,000 हो गई है।

यह भी पढ़े | NEET, JEE Final Year Exams 2020: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर जारी किया हेल्थ एडवाइजरी, यहां देखें पूरी लिस्ट.

उन्होंने बताया कि इस वक्त प्रदेश के 14 जिलों अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संत कबीर नगर, तथा सीतापुर के 569 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से 257 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं।

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के लिए 384 बार शरणालयों की स्थापना की गई है। इसके अलावा 784 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की कुल 26 टीमें तैनात की गई हैं।

गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के लिए दवा और वैक्सीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\