देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 35 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1,347 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 35 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 19 हो चुकी है।

नोएडा, 21 जून उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 35 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 19 हो चुकी है।

यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार कराकर ठीक हुए 69 लोगों को छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से फिर पूछा सवाल, कहा- सैटेलाइट फोटो में साफ दिख रहा है चीन ने भारत के इस हिस्से में कब्जा किया है.

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 35 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने ने बताया कि अब जनपद में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1,347 हो गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना से 63 नई मौतें, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 2175 हुई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोहरे ने बताया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 888 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 440 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए भर्ती मरीजों में कोई भी वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सहायता पर नहीं है।

दोहरे ने बताया कि जिले में निषेध क्षेत्र की संख्या अब 225 हो गई है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निषिद्ध क्षेत्र को सील कर वहां पर सेनेटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आज कई अन्य जगहों पर भी मरीज पाए गए हैं। इसकी वजह से निषेध जोन की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जिले के कई संवेदनशील जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिविर लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\