सिंगापुर से लौटे 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में पृथक-वास में रखा गया
जमात

नोएडा, नौ मई सिंगापुर से वापस लाए गए 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक चार-सितारा होटल में पृथक-वास में रखा गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये लोग आठ मई को एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से दिल्ली आए थे। उसके बाद उन्हें गौतम बुद्ध नगर लाया गया जहां डॉक्टरों की टीमें उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी।

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हर व्यक्ति से ‘‘सैवाय सूट’’ होटल में एक कमरे के लिए प्रतिदिन दो हजार रूपए लिए जाएंगे। इस राशि में भोजन और कर शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने होटल का खर्च वहन करने में असमर्थता जतायी थी और उन्हें सरकार द्वारा संचालित पृथक-वास केद्रों में रहने की पेशकश की गयी है।

कुछ लोगों ने होटल में एयर कंडीशनर की मांग की थी लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर यह सेवा नहीं दी जा रही है।

कुछ लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और होटल को इससे अवगत करा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)