एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले, 15 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 15 मरीजों मौत हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले, 15 मरीजों की मौत

जयपुर, 10 फरवरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 15 मरीजों मौत हो गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 3491 नए संक्रमित मिले।

विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी जयपुर में 804, जोधपुर में 252, सीकर में 168, अलवर में 167, गंगानगर में 166, बीकानेर में 164, कोटा में 140, पाली में 138 तथा उदयपुर में 134 नये मरीजों का पता चला।

आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को राज्य में 7,758 और लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 29,530 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के अनुसार इस संक्रमण से जयपुर में छह, सीकर में दो, अजमेर, बीकानेर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9,439 लोगों की मौत हो चुकी है।

कुंज बिहारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).