एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,464 नये मामले, 35 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,464 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,96,818 हो गयी, जबकि 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,779 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,464 नये मामले, 35 मरीजों की मौत

अमरावती, दो जुलाई आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,464 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,96,818 हो गयी, जबकि 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,779 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 4,284 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,46,716 हो गयी।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 37,323 हो गयी। पूर्वी गोदावरी जिले में 667, चित्तूर में 597 ,पश्चिम गोदावरी जिले में 397, प्रकाशम में 349 और एसपीएस नेल्लोर जिले में 262 नये मामले सामने आए। शेष आठ जिलों में प्रत्येक जिले में नये मामलों की संख्या 250 से कम रही। कुरनूल में सबसे कम 78 मामले सामने आए।

चित्तूर और प्रकाशम जिलों में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई, पूर्वी गोदावरी और गुंटूर में चार-चार, कृष्णा और श्रीकाकुलम में तीन-तीन जबकि अनंतपुरमू, एसपीएस नेल्लोर, विशाखापत्तनम और विजयनगरम में कोविड-19 के कारण दो-दो लोगों की मौत हुई। वहीं, कडप्पा, कुरनूल और पश्चिम गोदावरी में एक-एक मरीज की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).