देश की खबरें | अयोध्‍या विकास क्षेत्र के विस्‍तार में 343 राजस्‍व ग्राम शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्‍या के विकास क्षेत्र के विस्‍तार के लिए पहल की है। इस विस्‍तार में अयोध्‍या विकास क्षेत्र में अयोध्‍या के साथ गोंडा और बस्‍ती जिले के कुल 343 राजस्‍व ग्राम शामिल किये जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्‍या के विकास क्षेत्र के विस्‍तार के लिए पहल की है। इस विस्‍तार में अयोध्‍या विकास क्षेत्र में अयोध्‍या के साथ गोंडा और बस्‍ती जिले के कुल 343 राजस्‍व ग्राम शामिल किये जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को संपन्‍न हुई कैबिनेट की बैठक में इस सीमा विस्‍तार के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.

सरकारी प्रवक्‍ता के मुताबिक अयोध्‍या नगर निगम क्षेत्र और अयोध्‍या जिले की नगर पंचायत भदरसा के साथ ही गोंडा जिले की नगर पालिका परिषद नवाबगंज के संपूर्ण क्षेत्र समेत अयोध्‍या जिले के 154 राजस्‍व ग्राम, गोंडा जिले के 63 राजस्‍व ग्राम और बस्‍ती जिले के 126 राजस्‍व ग्रामों को शामिल किया गया है।

प्रवक्‍ता के मुताबिक अयोध्‍या विकास क्षेत्र में कुल 343 राजस्‍व ग्रामों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार का आदेश, राज्य कर्मचारी ऑफिस में जींस या टी-शर्ट पहनकर न आएं.

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा है कि अयोध्‍या विकास क्षेत्र के सीमा विस्‍तार से इस क्षेत्र का सुनियोजित विकास संभव हो सकेगा।

उल्‍लेखनीय है कि कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी