एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे जिले में कोविड-19 के 343 नए मामले, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 343 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,43,178 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे जिले में कोविड-19 के 343 नए मामले, चार लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, एक जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 343 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,43,178 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए हैं।

जिले में संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,958 हो गई। ठाणे जिले में मृत्यु दर 2.45 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि अब तक 2,33,168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 95.88 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में 4,052 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,278 हो गई जबकि मृतक संख्या 1,186 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).