एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 343 नए मामले, संक्रमण दर बढ़कर 1.91 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 343 नए मामले सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 343 नए मामले, संक्रमण दर बढ़कर 1.91 प्रतिशत हुई

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 343 नए मामले सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना वायरस संक्रमण के इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही दिल्ली में कोविड महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,08,730 हो गई, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 26,212 पर ही स्थिर रही।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 17,917 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 405 नए मरीज मिले थे, जबकि संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,422 हो गयी है, इनमें से 1,016 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 251 है। अस्पतालों में कोविड-19 के 71 मरीज भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).